Wednesday, September 5, 2012




क्या आपका जीवनसाथी आपको कभी...?                                                                                             मारता, पीटता है, धक्का-मुक्की करता है या जख्मी करता है?
  • अनचाहे यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य या दमित करता है?
  • आपको या अन्यों को मारने-पीटने की, घर से निकालने या निजी जानकारी देने के लिए धमकी देता है?
  • आप क्या करती है या क्या देखती हैं उसे नियंत्रित करता है जो एक प्रकार से आपके काम, शिक्षा या अन्य व्यक्तिगत गतिविधियों में हस्तक्षेप करता है?
  • आपकी निरंतर आलोचना करता है। गाली-गलौच करता है या आपको नीचा दिखाता है?
  • आपकी बुनियादी आवश्यकताओं जैसे खाना,घर, कपड़े या चिकित्सा और शारीरिक सहायता से वंचित रखता है?
  • आपकी कमाई को खुद रख लेता है?
यदि उपरोक्त में से किसी भी प्रश्न का उत्तर हां  हैं। तो अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने की आवश्यकता है।
घरेलू हिंसा से बचावे के लिए उपाय :                                                                             महत्वपूर्ण फोन नंबर, आश्रय स्थल, कालिंग कार्ड और कुछ पैसा हमेशा अपने पोस रखें।
  • अन्य जिनपर आप विश्वास करती हैं, जैसे मित्रों, परिवार या सामुदायिक सदस्यों को बताएं कि आप पर क्या बीत रही है,तथा किन तरीकों से आपकी सहायता की जा सकती है।
  • ऐसे रास्तों और स्थानों की खोज करके रखें जहां आप आवश्यकता पडऩे पर तुंरत जा सकें। यदि तर्क-वितर्क होने लगे तो ऐसे कमरे में जाएं जहां से बाहर निकला जा सके। रसोईघर, स्नानघर या ऐसे स्थानों पर जाने बचें जहां हथियार हो सकते हों।
  • उस स्थान के बारे में सोचें जहां यदि आपको घर छोडऩा पड़ा तो आप जा सकें ( चाहे आपको लगे कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं हैं। तब भी)
  • रक्षा योजना के बारे में अपने बच्चों से बात करें और शीघ्र घर छोडऩे के संकेत का कोड बनाएं। उनसे चर्चा करें कि यदि कोई हिंसक घटना हो या वे डर जाएं तो क्या करें।
  • एक संकटकालीन बैग तैयार करें और इसे किसी विश्वसनीय व्यक्ति के पास या सुरक्षित स्थान पर रखें। इसमें ये वस्तुएं होनी चाहिए। पैसा, चेकबुक है। यदि वाह न तो उस अतिरिक्त चाबियां, दवाएं, महत्वपूर्ण दस्तावेजों जन्म-प्रमाण पत्र ( बच्चों के दस्तावेज समेत) की मूल या फोटोप्रतियां, ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाण-पत्र इत्यादि भावनात्मक महत्व की वस्तुएं।

0 comments:

Post a Comment